फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के दो दर्जन से अधिक विद्युत मोटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव सोंटा में एक ही रात में चोरों ने किसानों के नलकूपों से मोटर चोरी कर ली। किसानों ने थाने में पहुंचकर चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। भाकियू के युवा प्रदेश संगठन मंत्री भूपेंद्र राठी के साथ गांव सोंटा के किसान थाने में पहुंचे और इंस्पेक्टर केपीएस चाहल से मिले। बताया कि बृहस्पतिवार रात में चोरों ने गांव के किसान ऋषिपाल, नरेंद्र मुखिया, योगेश, ओमबीर, ज्ञानसिंह, सोहनवीर, हरपाल सिंह, रविंद्र सिंह, हरिओम सहित नौ किसानों के नलकूपों से मोटर काटकर उनके तार और अन्य सामान चोरी कर लिया था। पिछले तीन दिन में गांव नोना, दूधाहेड़ी तथा सोंटा के करीब 24 से अधिक किसानों की मोटर चोरी हो चुकी हैं। किसानों में चोरी की घटनाओं को भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें