गहराबाग में गोकशी का भंडाफोड़
मुजफ्फरनगर। गहराबाग में दिन निकलते ही की जा रही गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। मौके से 80 किलो मांस व कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं।
शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के सूचना के आधार पर गहराबाग में दबिश दी। पुलिस के अनुसार मौके पर दो युवक गोकशी करते हुए मिले, जिनकी घेराबंदी कर एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। मौके से 80 किलो मांस के साथ ही कटान के उपकरण व अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी हड्डी गोदाम के पीछे रहने वाला शावेज पुत्र अखलाक उर्फ कल्लू है, जबकि फरार हुए आरोपी की पहचान खालापार निवासी शहजाद पुत्र इमरान उर्फ मूसा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार शावेज को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार शहजाद की तलाश की जा रही है।