फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली चाय पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली चाय पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपने ही गांव की किशोरी व उसकी मां को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के एक गांव का युवक मंगलवार को अपने ही गांव के एक परिवार में पहुंचा। परिवार में उस समय नाबालिग लड़की व उसकी मां मौजूद थी। आरोप है कि युवक ने उन्हें चाय का पैकेट देकर उसकी तारीफ की। युवक ने चाय बनाने को कहा। युवक नाबालिग की मां के पास बैठ गया। नाबालिग चाय बनाकर ले आई। आरोप है कि दोनो माँ बेटी ने चाय पी ली। युवक ने उन्हें बातों में उलझाए रखा। अपने आप चाय नहीं पी। चाय में नशीली दवाई मिली होने के कारण मां-बेटी को नशा हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में नाबालिग को युवक अपनी कार द्वारा किसी खाली मकान में ले गया। नाबालिग के साथ युवक ने दुराचार किया। तीन चार घंटे बाद युवक नाबालिग को उनके घर छोड़ गया। नशा उतरने के बाद नाबालिग व उसकी मां को सारी घटना का पता चला। मां ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ बुधवार को कोतवाली पहुंचकर आप बीती सुनाई। घटना की तहरीर पुलिस को दी। क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने नाबालिग को डाक्टरी परीक्षण कि लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें