फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से नकदी सहित सोने की चेन व अंगूठी ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से नकदी सहित सोने की चेन ठगी
विज्ञापन

खतौली। बिद्दीवाड़ा मार्केट में सामान खरीदने आई महिला से दो युवकों ने अपनी बातों के झांसे में लेकर उससे नगदी समेत सोने की चेन व अंगूठी ठग ली । इसके बाद दोनों ठग फरार हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला बालकराम निवासी उमा गुप्ता पत्नी उमेश चंद गुप्ता रविवार को बिददीवाड़ा मार्केट में सामान खरीदने के लिए पहुंची। मार्केट में महिला को दो अजनबी युवक मिले। इन युवकों ने पहले तो महिला से किसी डॉक्टर का पता पूछा। इसके बाद दोनों युवक महिला से बातचीत करते हुए उसको जानसठ तिराहे पर लेकर आ गए। इन युवकों ने महिला से कहा कि उसके परिवार में सुख शांति के लिए वे उपाय कर सकते हैं। युवकों ने महिला से धूपबत्ती खरीदकर जाने के लिए कहा। महिला दुकान से धूपबत्ती खरीदने के लिए चल दी। पीछे पीछे एक युवक भी महिला के साथ चल दिया। रास्ते में इस युवक ने महिला से सोने की चेन व अंगूठी तथा 500 रुपये की नगदी ले ली। इसके बाद दोनों ठग फरार हो गए। महिला व उसके परिजनों ने दोनों ठगों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़िता के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें