दलित छात्र पर हमले में रिपोर्ट दर्ज
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी रामकुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे सचिन व वंश जनता इंटर कॉलेज में क्रमश: कक्षा दस व नौ में पढ़ रहे हैं। दोनों भाई फुटबाल खिलाड़ी हैं, जिन्हें दो सितंबर को प्रादेशिक स्तर पर खेलने के लिए देवीपाटन जाना था। आरोप है कि कॉलेज के ही अर्जुन अथाई, गौरव, अचिन, उदित व हर्षित ने दोनों भाइयों के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बालेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच छात्रों को नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव कासमपुरा निवासी ईसम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम वह किसी काम से गया था। आरोप है कि गांव के ही चरण सिंह, उसके बेटे उत्तम व अभिषेक व पत्नी मुकेश ने ईसम सिंह के घर में घुसकर पत्नी इंद्रों के साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी उत्तम व चरणसिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।