फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े ग्रामीण से नकदी भरा थैला छिना

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। बैंक से घर जा रहे ग्रामीण से दो युवकों ने दिनदहाडे़े नकदी से भरा थैला छिनकर सनसनी फैला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव इटावा का रहने वाला रतन सिंह बुधवार को कस्बे की पीएनबी की शाखा से पैसे लेने आया था। उसने अपने खाते से करीब 62 हजार की नकदी निकाली। ग्रामीण ने सारे पैसे कपड़े के थैले में रख लिए। शाम करीब चार बजे रतन सिंह नकदी भरा थैला अपनी कांख में दबाकर अपने गांव जा रहा था। मेरठ-करनाल हाइवे पर बायवाला पुलिस चौकी के पास से वह बाइक पर लिफ्ट लेकर बिटावदा गांव तक चला गया। बिटावदा गांव में गली के सामने खड़ा होकर रतन सिंह किसी वाहन की इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने ग्रामीण रतन सिंह से झपटा मारकर उसका थैला छिन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान यादव मौके पर पहुंचे। हुलिया के आधार पर पुलिस ने हाइवे पर बाइक सवारों की तलाश की। घटना की तहरीर रतन सिंह ने कोतवाली में दी है। क्राइम इंस्पेक्टर का कहना है कि जल्दी ही युवकों को गिरफ्तार कर पैसे बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें