फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार मांगने पर दंपति पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार मांगने पर दंपति पर हमला
विज्ञापन

भोपा। उधार दिए रुपये मांगने पर पिता-पुत्र ने दंपति पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। महिला को पुलिस ने उसे उपचार के लिए भेज दिया है।
बिहारगड़ निवासी सूरजमल का कहना है कि उसने गांव के जंगल में लौकी, खीरा आदि की खेती कर रखी है। एक माह पूर्व क्षेत्र के ही गांव भेड़ाहेड़ी निवासी पिता-पुत्र सहित तीन लोगों ने उसके खेत से 25 हजार रुपये के खीरे, लौकी आदि यह कह कर खरीदे थे कि एक आठ दिन बाद रुपये लौटा देंगे। एक माह बीत जाने के बाद भी जब रकम वापस नहीं की तो उसने अपने मांगें, जिस पर गुस्से में आगबबूला हो गया। सूरजमल का आरोप है कि शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहा था, तभी आरोपी पिता-पुत्र सहित तीन लोग उसके खेत पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट करते हए अभद्रता की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। घायल महिला को उपचार के लिए भेज दिया है।
अपहरणकर्ता को जेल भेजा
भोपा। किशोरी का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने उसी के घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चार दिन पूर्व किशोरी के भाई ने युवक के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। एक युवक ने पड़ोस के ही युवक जोनी पर आरोप लगाया था कि वह उसकी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने शनिवार को किशोरी को बरामद कर कोर्ट में बयान करा दिए। एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि ारोपी को उसी के घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलड़ा में श्रीराम कथा का आयोजन
( फोटो समाचार)
भोपा। बेलड़ा में श्री राम कथा का आयोजन चल रहा है, जिसमे काफी संख्या में भक्त भाग ले रहे है। बेलड़ा के शिव मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसका शुभारंभ प्रभात तोमर उर्फ गुड्डू ने किया। प्रभात ने बताया कि कथा का आयोजन पिछले दस वर्षों से होता आ रहा है। इस मौके पर राजेंद्र नायक, जगमोहन कौशिक, श्रीचंद शर्मा, सुनील, रोहिताश शर्मा, वेदपाल नायक, मोहन, जोगिंदर सैनी, राजेंद्र शर्मा, शीशपाल, नरेंद्र कुमार, दिनेश शर्मा, रजनीश शर्मा, कलवा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें