फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से इंस्पेक्टर का मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक का मोबाइल फोन उनके सामने से भी किसी ने चोरी कर लिया। काफी तलाशने पर भी फोन चोरी करने वाले का पता नहीं चल सका। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी शनिवार को समाधान दिवस में समस्याएं सुन रहे थे। उनकी मेज पर भी उनके फोन रखे थे। समाधान दिवस के चलते थाने में काफी भीड़ भी थी। इंस्पेक्टर की नजर मेज पर रखे मोबाइल फोन से हटी तो तभी किसी ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पुलिस फोन चोरी करने वाले की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई खुर्द में एक ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बधाई खुर्द निवासी कमल सिंह पुत्र धन सिंह शनिवार सुबह जंगल में गया था, मगर लौटकर नहीं आया। परिजनों ने तलाश की तो वह जंगल में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे उठा कर जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जहरीले पदार्थ के कारण उसकी मौत हुई है।

सब्जी विक्रेता का सुराग नहीं
मुजफ्फरनगर। सुजडू से लापता सब्जी विक्रेता का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लगा सका। उसके भाई ने गांव के ही तीन लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सुजडू निवासी राशिद पुत्र यासीन ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका भाई आसिफ सब्जी बेचता है। शुक्रवार सुबह वह सब्जी लेने के लिए कूकड़ा मंडी गया था, मगर लौटकर नहीं आया। पुलिस ने गत दिवस ही उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। शनिवार को उसके भाई ने गांव की तीन लोगों पर उसके भाई का अपहरण करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


विवाहिता से मारपीट
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जनकपुरी निवासी बेबी पत्नी बिन्नू ने आरोप लगाया कि उसके जेठ जेठानी उसका उत्पीड़न करते हैं। आरोप है कि जेठ जेठानी ने उसके सिर में बेलन मारकर उसे घायल कर दिया। उधर, नई मंडी क्षेत्र के अलमासपुर में दो पड़ोसी दुकानदारों के बीच विवाद चल रहा है। दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। शनिवार को दोनो के बीच मारपीट हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें