फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल में खून पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मस्थल में खून पड़ा मिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के अबूपुरा में एक धर्मस्थल में खून पड़ा मिलने से लोगों ने रोष प्रकट किया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने धर्मस्थल पर जांच करा दी। पुलिस का कहना है कि खून किसी जानवर का हो सकता है। रात में यहां एक कुत्ता भी बंद हो गया था। साथ ही एक बंदर भी घायल मिला है। खून उनका हो सकता है। इस संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अबूपुरा में स्थित धर्मस्थल में लोग सुबह के समय इबादत नहीं करते हैं। दोपहर को यहां इबादत होती है। सोमवार रात धर्मस्थल दरवाजे बंद कर दिए गए थे। मंगलवार दोपहर को जब लोग यहां इबादत करने पहुंचे, तो वहां पर खून पड़ा देखा। इसकी जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। जिम्मेदार लोगों के सहयोग से पुलिस ने धार्मिक स्थल की सफाई कराई। शहर कोतवाल संजीव शर्मा का कहना है कि धार्मिक स्थल में किसी जानवर का खून पड़ा था, जिसकी सफाई करा दी गई है। किसी ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी है।फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें