फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने पर थाने का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लनपुर निवासी एक युवक के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर ग्रामीणों ने थाने पर धरना दिया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मारपीट और जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविवार रात ग्राम कल्लनपुर निवासी विपिन कुमार को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसे लेकर घायल के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर थाने का घेराव कर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को वापस भेज दिया था। आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होने पर घायल के परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ सोमवार को फिर थाने पहुंच गए और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। जिस पर पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपी जोधा सिंह, राहुल, लल्लू और काकू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया। इस दौरान थाने पहुंचे एएसपी मनीलाल पाटीदार ने धरना दे रहे ग्रामीणों को हड़का कर भगा दिया।

मकर संक्रांति का त्योहार मनाया
पुरकाजी। आरएसएस की ओर से कस्बे के लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। इस दौरान जिला प्रचारक अनुज एवं सह जिला संचालक दिनेश ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन कराया। नगर कार्यवाह अनूप गोयल मुख्य शिक्षक रहे। धीरज ने एकल गीत, नवदीप ने अमृत वचन और मनीष गोयल ने शारीरिक अभ्यास कराया। कार्यक्रम में जिला सह संपर्क प्रमुख, संजय वर्मा, डॉ संदीप वर्मा, राजेश्वर गुप्ता, पप्पू धीमान, शिवकुमार पाल, रजनीश अग्रवाल, उत्तम राणा, निर्दोष जैन, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें