फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ने युवक पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जेल से जमानत पर आए एक शातिर बदमाश ने एक युवक के घर में घुसकर उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मक्कीनगर निवासी अहसान पुत्र सुलेमान ने बताया कि मोहल्ले के ही वसीम पुत्र ननवा ने रंजिश के चलते अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर उस पर लाठी डंडो व हथियारोें से लैस होकर हमला कर उसे घायल कर दिया। लोगों के आने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सिटी कोतवाली के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी वसीम शातिर बदमाश है। जिसे विगत माह पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो जमानत पर बाहर आकर लोगों को धमकी दे रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला से मारपीट
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के पटेलनगर निवासी अभिषेक राणा ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी निखिल बालियान उर्फ निक्की पुत्र अशोक बालियान से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर निखिल अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी को जान से मारने की नियत से उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें