फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में दो भाइयों को सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के प्रयास में दो भाइयों को सजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में दो भाइयों को दस-दस वर्ष के कारावास और 13-13 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा में जमीन रंजिश के चलते युवक को गोली मारने की घटना में 25 वर्ष बाद कोर्ट का फैसला आया है।
विज्ञापन

बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी सतेंद्र को 8 जनवरी 1993 में कुटुंब के ही विवेकानंद और नरेश पुत्रगण धर्मपाल ने जमीन रंजिश के चलते गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल का 38 दिनों तक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चला था, तब वह ठीक हो सका। इस संबंध में घायल सतेंद्र के भाई यतेंद्र ने बाबरी थाने में विवेकानंद और नरेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था, तब से लेकर यह मुकदमा अदालत में लंबित चल रहा था। 25 वर्ष बाद एडीजे-15 राजेश भारद्वाज की अदालत में इस मुकदमे की सुनवाई हुई। एडीजीसी योगेश कुमार शर्मा ने न्यायालय में छह गवाह और सबूत पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए सोमवार को अदालत का निर्णय सुनाया। न्यायाधीश ने विवेकानंद और नरेश को दोषी करार देेते हुए धारा 307 में दस-दस वर्ष के कारावास और दस-दस हजार रुपया जुर्माना, धारा 504 में एक-एक वर्ष का कारावास और एक-एक हजार रुपया जुर्माना, धारा 506 में दो-दो वर्ष का कारावास और दो-दो हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

25 हजार रुपये
पीड़ित को मिलेंगे
मुजफ्फरनगर। एडीजे-15 राजेश भारद्वाज ने अपने निर्णय में जुर्माने की धनराशि 26 हजार रुपये में से 25 हजार रुपये घायल सतेंद्र को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें