फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौहराधार में खाई में गिरी कार, चार घायल

विज्ञापन
car accident demo picture
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौहराधार (सिरमौर)।
नौहराधार क्षेत्र में एक मारूति कार गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को नौहराधार सीएचसी लाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार नसीब न होने के कारण राजगढ़ ले लाया गया। चारों राजगढ़ में उपचाराधीन है। हादसा ठोंठा मार्ग पर सुबह के समय पेश आया।


जानकारी के अनुसार ठोंठा मार्ग पर एक मारूति कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। मारूति खाई में गिरने से उसमें सवार 30 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र गुरमुख, 32 वर्षीय कमलराज पुत्र भागीरथ, गुरमुख व 22 वर्षीय रीता देवी पत्नी अनिल घायल हो गए। यह सभी ठोंठा गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन


सूचना के मुताबिक घायल रीता देवी गर्भवती भी है। इन सभी घायलों को 108 के माध्यम से सुबह 12 बजे नौहराधार सीएचसी लाया गया लेकिन हैरानी की बात यह रही कि नौहराधार सीएचसी में उस समय एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। जबकि यहां पर तीन डॉक्टर तैनात हैं।
विज्ञापन


इस दौरान यहां मात्र पैरा मेडिकल का स्टाफ भी तैनात था। इसके चलते घायलों को बिना प्राथमिक उपचार के ही 108 के माध्यम से राजगढ़ अस्पताल लाया गया जहां उन्हें उपचार प्रदान किया गया। उधर, स्थानीय लोगों ने सीएचसी में डॉक्टरों के मौजूद न होने पर गहरी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि इस बारे में वह जल्द ही उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। उधर, इस संदर्भ में जब सीएमओ डॉ. संजय शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जाएगी। लोगों का गुस्सा स्वाभाविक है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें