मुजफ्फरनगर। गांव सहावली में कुछ लोगों ने बच्चों के विवाद को लेकर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने महिला को सड़क पर खींचकर उसके कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर मौके पर जाकर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहावली निवासी अहसान की पत्नी शकीला ने इस संबंध में तहरीर दी है। बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर रियाजु, नसीमा, इरशाद, शमशाद, नौशाद व दिलशाद के अलावा रियाज, मोहसीन ने उसके घर पर आकर हमला किया। आरोपियों ने घर पर पथराव किया। हमलावरों ने शकीला के साथ मारपीट की और उसे खींचकर सड़क पर ले आए। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दंपति पर हमला किया, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। रुपयों के लेन देने को लेकर कुछ लोगों ने दंपति पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने विवाहिता के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नई मंडी कोतवाली के गांधी नगर निवासी सुंदर कुमार ने कोर्ट ने कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मोहल्ला आबकारी निवासी सुशील के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सुधीर ने उसे रुपयों के लेनदेन के लिए अपने घर बुलाया था, जिस पर वह पत्नी के साथ तीन जून को उसके घर गया था। आरोप है कि सुधीर, शेखर व दो अज्ञात युवक ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सुधीर को घायल हो गया। पति को बचाने पहुंची उसकी पत्नी के साथ हमलावरों ने अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए, जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। तब पीड़ित ने अदालत का सहारा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।