फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद से नौ इंस्पेक्टर शामली-सहारनपुर के लिए रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद से नौ इंस्पेक्टर शामली-सहारनपुर के लिए रिलीव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार निर्धारित अवधि पूरी कर चुके नौ इंस्पेक्टरों को जनपद से शामली-सहारनपुर के लिए रिलीव कर दिया गया है। जिन इंस्पेक्टरों को जनपद से रिलीव किया गया है, उनमें इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह, प्रभाकर केंतुरा, सर्वेश चंद और प्रीता रानी को जनपद शामली के लिए रिलीव किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर देशराज सिंह, मनोज कुमार शर्मा, राजीव कुमार गुप्ता, ममता गौतम व सीमा त्यागी को जनपद सहारनपुर के लिए रिलीव किया गया है। उधर, सहारनपुर जनपद से इंस्पेक्टर संजीव कुमार व संजीव भटनागर और शामली जनपद से इंस्पेक्टर साहब सिंह को शामली से जनपद मुजफ्फरनगर में भेजा गया है।
विज्ञापन


लूट की फर्जी सूचना देने पर युवक हिरासत में
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित कंपनी बाग के बाहर से बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के गांव खपराना निवासी सौरभ ने पुलिस कंट्रोल रूम को अपने साथ लूट की सूचना दी। शाम ढलते ही इंस्पेक्टर डीके त्यागी मौके पर पहुुंचे और सौरभ से पूछताछ की तो उसने बदमाशों द्वारा बाइक, 18 हजार की नकदी व मोबाइल लूटे जाने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर के अनुसार, शक होने पर आरोपी से पूछताछ की गई तो वह बार-बार बयान बदलने लगा। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो युवक ने झूठी सूचना दिए जाने की बात कबूल कर ली, जिस पर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें