फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर नीरज चौहान हत्याकांड में तांत्रिक सहित दो लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंसर हत्याकांड में दो आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस फाइनेंसर नीरज चौहान हत्याकांड का खुलासा करने के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस ने इस हत्याकांड में नगर के एक तांत्रिक सहित दो लोगों को पकड़ा है। इनके तीसरे साथी की तलाश में पुलिस जुटी है। मृतक फाइनेंसर का इन लोगों के साथ करोड़ों रुपयों का लेनदेन था। तीसरे साथी को पकड़ने को पुलिस ने कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश भी दी। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड का अति शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्ला गणेशपुरी निवासी फाइनेंसर नीरज चौहान पुत्र बनारसी की 9 दिसंबर की शाम 7 बजे के करीब मकान के गेट पर ही गोलियां बरसा करके हत्या कर दी गई थी। क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम फाइनेंसर के हत्यारों को पकड़ने के लिए उसी दिन से जुटी थी। पुलिस के मुताबिक मृतक फाइनेंसर का पैसों के लेनदेन का करोड़ों रुपयों का कारोबार था। पुलिस इस हत्याकांड की पीछे पैसों के लेनदेन होने को लेकर जांच पड़ताल में जुटी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में नगर के एक तांत्रिक के साथ मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार के रहने वाले व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक इन लोगों का एक तीसरा साथी भी है, जो अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस तीसरे साथी को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक इन तीनों पर फाइनेंसर के साथ करोड़ों रुपयों का लेनदेन है। पुलिस पकड़े गए तांत्रिक सहित दोनों लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें