फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यपुरी में पड़ोसी की दबंगई

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की कनपटी पर तमंचा लगाकर दी धमकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला आर्यपुरी में पड़ोसी ने मकान बनवा रहे युवक के घर काम कर रहे मिस्त्री व मजदूरों को भगा दिया। विरोध करने पर युवक की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे हत्या की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी अभिषेक तायल ने तहरीर देकर बताया कि वह अपना मकान बनवा रहा है। पड़ोसी उससे रंजिश रखता है, जिसके चलते मंगलवार को उसने अपने घर की छत पर चढ़कर तमंचा दिखाते हुए अभिषेक के घर काम कर रहे राजमिस्त्री व मजदूरों को धमकी देकर वहां से भगा दिया। आरोप है कि इसका विरोध करने पर अभिषेक की दुकान में घुसकर पहले उसे डंडे से पीटा और फिर कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे हत्या करने की धमकी दी। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें