फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के रुपये मांगने पर युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी के रुपये मांगने पर युवक पर हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतनपुरी/खतौली। गांव रायपुर नगंली में मजदूरी के रुपये मांगने पर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की मां ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

रायपुर नंगली निवासी लतिका पत्नी ब्रजपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे अक्षय कुमार ने गांव के ही श्यामलाल पुत्र केहर सिंह के यहां मजदूरी की थी। पिछले शनिवार को उसका बेटा अक्षय अपनी मजदूरी के रुपये मांगने के लिए श्यामलाल के घर गया था। श्यामलाल ने शाम को रुपये देने से इंकार कर किया और उसे सुबह आने के लिए कहा। इस बात पर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। इस पर श्यामलाल ने अपने भाइयों बबलू एवं चरण सिंह पुत्रगण केहर सिंह और भतीजे सोतम पुत्र चरण सिंह के साथ मिलकर अक्षय पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जिससे उसके पैर के हड्डी टूट गई। इसके बाद, अक्षय को बचाने आए उसके छोटे भाई दीपक पुत्र ब्रजपाल और बहनों दीपा व अन्नू के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। परिजन घायल अक्षय को उपचार हेतु खतौली ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया था, जहां उसके पैर का ऑपरेशन किया गया है। अभी भी उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों श्यामलाल, बबलू, चरण सिंह और सोतम के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें