फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी-बाइक न मिलने पर जेठ ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला निवासी महिला ने अतिरिक्त दहेज में नकदी और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर जेठ द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी एक साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसके मायके वालों से अतिरिक्त दहेज में नकदी व बाइक की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल में विवाहिता का उत्पीड़न किया जा रहा था। महिला का आरोप है कि पांच दिन पूर्व वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका जेठ कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने व किसी से बताने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोपी जेठ के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

छात्र पर हमला, हाथ तोड़ा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित एक डिग्री कॉलेज के बाहर शनिवार को छात्र गुटों की टशनबाजी के चलते एक छात्र पर हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया गया। भोपा के गांव बेलड़ा निवासी पीड़ित आशीष तोमर कॉलेज में पढ़ता है। पुलिस के अनुसार, कॉलेज में वर्चस्व की खातिर दो छात्र गुटों में टशनबाजी चल रही है, जिसमें शुक्रवार को भी दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी। इसी विवाद में शनिवार को आशीष पर हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया गया। पीड़ित ने मखियाली निवासी छात्रों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें