फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद शामली के बंदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बंदी की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला जेल में बंद शामली के कस्बा बनत निवासी वृद्ध विचाराधीन बंदी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बंदी कई दिन से बीमार था, जिसे हालत बिगड़ने पर मंगलवार सुबह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में परिजनों को खबर कर दी गई है।
विज्ञापन

शामली जनपद के कस्बा बनत निवासी कृष्ण (70) पुत्र भुल्लन को शामली पुलिस ने 21 जुलाई 2018 को दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी बनाकर जेल भेजा था। जेल अधीक्षक एके सक्सेना के अनुसार नौ अगस्त को कृष्ण के पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद उसे दवा दे दी गई थी। इसके बाद से ही लगातार उसके साथ कोई न कोई परेशानी हो रही थी, जिसका उसे जेल अस्पताल से उपचार दिलाया जा रहा था। मंगलवार सुबह फिर से कृष्ण की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिस पर उसे जेल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आराम नहीं लगने पर उसे सुबह 8.40 बजे जेलकर्मी गौरव व प्रताप सिंह के साथ जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सुबह 9.20 बजे बंदी कृष्ण की मौत हो गई। बंदी की मौत के बाद जेल अफसरों ने इस संबंध में उसके परिजनों को अवगत कराने के साथ ही नई मंडी थाना पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें