फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी के घर में साढ़े चार लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। चोरों ने दिनदहाड़े मत्स्य पालन विभाग के कर्मचारी के मकान का ताला तोड़कर साढ़े चार लाख रुपये की चोरी कर ली। दूधिया मकान पर दूध देने के लिए पहुंचा तो चोरी की घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जमना विहार निवासी कृष्णपाल तोमर शाहजहांपुर में मत्स्य पालन विभाग में नौकरी करता है। पत्नी विमल तोमर यहीं रहकर गंगनहर के पास स्थित स्कूल में नौकरी करती है। कृष्णपाल तोमर सोमवार की रात करीब एक बजे शाहजहांपुर से अपने घर पर आया था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह पत्नी को साथ लेकर बहनोई की पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर की शिक्षक कालोनी निवासी बहन सविता के घर गया था। उनके पीछे चोरों ने मकान के मेन गेट का ताला तोड़ कर सेफ के अंदर से 85 हजार रुपये की नगदी, सोने व चांदी के जेवरात समेत करीब साढ़े चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। करीब दस बजे दूधिया मकान पर दूध देने के लिए पहुंचा। मकान का ताला खुला हुआ था। उसने मकान में अंदर जाकर देखा तो सामान तितर बितर पड़ा था। तुरंत उसने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने दंपति को दी। सूचना मिलते ही दंपति मुजफ्फरनगर से खतौली पहुंचे। दंपति ने मकान के अंदर जाकर देखा कि सेफ खुली हुई थी। सेफ के अंदर का सामान फर्श पर तितर बितर पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित दंपति ने बताया कि वे ताला बंद करके गए थे। पीड़ित कृष्णपाल तोमर ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें