ठेकेदार पर ग्रामीण को गायब करने का आरोप
पुरकाजी। एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक ठेकेदार पर उसके पिता को गायब करने का आरोप लगाकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खाईखेडी निवासी मनोज ने थाने पर तहरीर दी। बताया कि गांव का ठेकेदार ओमपाल पुत्र मदन उसके पिता सतपाल को सात जुलाई को अपने साथ आंध्र प्रदेश मजदूरी के लिए ले गया था। ठेकेदार व अन्य लोग तीन दिन पूर्व गांव वापस आ गए हैं, मगर उसका पिता नहीं आया। उसने जब अपने पिता के बारे में ठेकेदार से जानकारी की तो उसने कुछ नहीं बताया। आरोप लगाया कि जानकारी न देकर गुमराह कर रहा है। पीडित ने तहरीर में अपने पिता के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पांच किलो मांस के साथ गिरफ्तार
पुरकाजी। पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला झोझगान में छापा मारकर अनीस पुत्र नूरअहमद के घर की छत से पांच किलो मांस बरामद कर आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे ग्राम गोधना निवासी सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।