फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को अगवा कर रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच वर्षीय बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया
विज्ञापन

मीरापुर। निकटवर्ती गांव में पांच वर्षीय बच्ची को बहका फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी के विरुद्ध बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। आरोपी फरार है।
एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि एक गांव के ग्रामीण ने थाने में तहरीर दी। बताया कि सुबह उसकी पांच वर्ष की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही एक व्यक्ति अकील पुत्र उमरदराज ने दुकान से खाने की चीज दिलाने के नाम पर बच्ची को उठाकर पास के ही चरी के खेत में ले गया और आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। काफी देर बाद पीड़ित पिता ने बच्ची को तलाश किया, तो पता चला कि मोहल्ले का एक आरोपी बच्ची को उठाकर ले गया। पीडित पिता ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी कुछ बच्चों के साथ इस तरह की घटना कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विवाहिता लापता
मीरापुर। रामराज थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक महिला 14 जून से लापता है। महिला के पति अजय ने थाने मे गुमशुदगी दर्ज कराई है। अजय की पत्नी शिवानी 14 जून की रात से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने पर भी महिला का सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


भाभी के हत्यारोपी समेत दो को जेल भेजा
भौराकलां। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गढ़ी नौआबाद निवासी फरार आरोपी विनोद व सत्येंद्र को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। भौराकलां इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि विनोद ने मकान में घुस कर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। वहीं, दूसरे आरोपी सत्येंद्र पुत्र वेदप्रकाश निवासी गढ़ी नौआबाद पर भाभी सरिता को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप है। मृतका सरिता के भाई मुकेश निवासी कश्मीरपुर जिला बिजनोर ने सरिता के ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी सत्येंद्र काफी समय से फरार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें