फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे वाली खबर में जोड़ ---

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार समेत तीन की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेतासराय क्षेत्र के मानीकला-सोंगर मार्ग पर सोमवार की रात घर लौटते समय पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इरशाद 24 वर्ष की जैगहां बाजार में बेल्डिंग की दुकान है। वह रोज की भांति दूकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। सोंगर मार्ग पर पीछे से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया। जिससे इरशाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। तीन माह पूर्व इरशाद की शादी हुई थी।
विज्ञापन

पंवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास रायबरेली जौनपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी गांव निवासी संजय सरोज (33) बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन पीछे से धक्का माकर फरार हो गया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सिंगरामऊ क्षेत्र के पहितियापुर पुलिस बूथ के पास जौनपुर सुल्तानपुर हाइवे पर मंगलवार को सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आने से साइकल सवार एक वृद्घ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मौत हो गई। बहरा गांव निवासी नसरुद्दीन 70 वर्ष घर से सिंगरामऊ बाजार में अपनी टेलरिंग की दूकान पर जाने के लिए निकले। पुलिस बूथ के पास सड़क पार रहे थे कि बदलापुर की तरफ से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे नसुरुद्दीन गंभीर रुप से घायल गए। लोगों की मदद से सीएचसी बदलापुर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
जलालपुर थाना क्षेत्र सिरकोनी ब्लॉक के सामने ट्रक के धक्के से बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीरबल 32 वर्ष निवासी ग्यासपुर अपने निजी काम से जौनपुर जा रहा थे। सरिकोनी ब्लॉक के पास जैसे ही पहुँचे। वाराणसी की तरफ से आ रही ट्रक के धक्का मार दिया जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर के पास मंगलवार की शाम पांच बजे ट्रक की चपेट में आने से बंजारेपुर गांव निवासी नाजिया बानों (25) पुत्री सहाबुद्दीन की मौत हो गई। नाजिया अपनी तीन वर्षीय बेटी आयत के साथ आटो रिक्शा में सवार होकर जौनपुर शहर जा रही थी। बेटी अपनी मां की गोंद में बैठी थी। आटो रिक्शा केशवपुर के पास पहुंचा था तभी नाजिया के गले में लिपटा उसका दुपट्टा आटो रिक्शा के पहिए में फंस गया और वह बेटी के साथ सड़क पर गिर पड़ी। पीछे से आ रही ट्रक नाजिया के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री आयत गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें