बालक के साथ कुकर्म किया
खतौली। क्षेत्र के गांव में बालक के साथ युवक ने बहला फुसलाकर जंगल में कुकर्म किया। बालक ने परिजनों को बताया तो उनमें रोष फैल गया।
गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन का बेटा बचपन से ही उसके यहां रहता है। कक्षा दो में गांव के ही विद्यालय में पढ़ता है। गांव निवासी युवक दो दिन पूर्व बालक को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया था। आरोप है कि युवक ने बालक के साथ कुकर्म किया। आरोपी ने बालक को घर बताने पर पिटाई करने की धमकी दी थी। रविवार को बालक ने पूरा घटनाक्रम अपनी मौसी को बताया। बालक के साथ कुकर्म को लेकर परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। मौसी आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। आरोप है कि आरोपी ने उल्टे महिला के साथ अभद्रता करते हुए पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता सोमवार को थाने पहुंची और आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।