फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिव्यांग की रिक्शा से साईड लगने पर बाईक सवार युवक ने दिव्यांग को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खादरवाला निवासी दिव्यांग
शहजाद के साथ यह घटना हुई। वह रिक्शा से कहीं जा रहा था। जब वह चालीस फुटा रोड स्थित राणा की कोठी के पास पहुंचा, तो उसकी रिक्शा में में उसके मोहल्ले के ही सलमान की बाईक से साईड लग गई। इसी बात को लेकर बाईक सवार युवक ने उसके साथ गाली-गलौच कर दी, जिसका विरोध करने पर बाईक सवार युवक ने शहजाद पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

कमेटी को लेकर मारपीट
मुजफ्फरनगर। कमेटी के रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गऊशाला में कमेटी के रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी विशाल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें