फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर के चालक ने ही 6 लाख के मोबाइल चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनर के चालक पर ही मोबाइल चुराने का शक
विज्ञापन

खतौली। नेशनल हाइवे पर कंटेनर के अंदर से छह लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए गए। पुलिस कंटेनर में लगे जीपीएस से चालक पर मोबाइल चोरी करने का शक जताया है। चालक लापता है। पुलिस उसको तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा निवासी चालक गत दिवस अपने कंटेनर में माल भरकर दिल्ली से देहरादून के लिए चला था। चालक देहरादून में माल उतारकर वापस आ गया। माल के साथ कीमती मोबाइल भी थे। देहरादून में जिस ग्राहक के पास मोबाइल पहुंचे। उनमें छह लाख रुपये कीमत के मोबाइल गायब मिले। दिल्ली में जिस ट्रांसपोर्ट का कंटेनर था, उस ट्रांसपोर्ट के मालिक को मोबाइल चोरी होने की जानकारी दी गई। कंटेनर में जीपीएस लगा था। उस जीपीएस से पता चला कि कंटेनर खतौली में हाइवे पर एक होटल पर तीन-चार घंटे रुका था। मोबाइल चोरी होने की ट्रांसपोर्टर ने खतौली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मोबाइल चोरी के मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को भी जीपीएस से चालक पर मोबाइल चोरी करने का शक है। चालक उसी दिन से लापता है। पुलिस ने लापता चालक को पकड़ने के लिए ग्रेटर नोएडा में छापा मारा। पुलिस आरोपी चालक को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें