फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से गेहूं के कट्टे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। राशन डीलर के गोदाम से चोरों ने गेहूं के कट्टे चोरी कर लिए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांव कासमपुर निवासी बेगराज की राशन की दुकान है। बुधवार रात कुछ चोर उसके गोदाम में घुस गए और गेहूं के कट्टे चोरी करने लगे। आहट होने पर बेगराज की आंख खुल गई। उसे देखकर चोर भागने लगे तो गांव के ही एक युवक को पहचान लिया, मगर चोर चार कट्टे उठाकर ले गए। डीलर ने आरोपी रवि के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गन्ने की फसल जली
छपार। एक किसान की दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। आग लगने के कारण का पता नहीं लग सका। छपार कस्बा निवासी किसान आदेश त्यागी के गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। आसपास खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने फोन से खेत मालिक को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दो बीघा फसल जल चुकी थी।

निरोगी काया के लिए योग जरूरी
भौराकलां। गांव सावटू में दो दिवसीय योग शिविर का उद्घाटन श्री नारायण आध्यात्मिक योग सेवा संस्थान के विपिन रघुवंशी ने किया। उन्होंने कहा कि हम प्राणायाम और योगासन कर निरोगी जीवन जी सकते हैं। विभिन्न बीमारियों को योग और प्राणायाम से दूर किया जा सकता है। ग्रामीणों को सूर्य नमस्कार और अन्य योग क्रिया कराई। सौरभ कुमार, सुरेंद्र बालियान, पंकज, दीपक, मनोज, रविंद्र आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें