पुलिस ने तमंचे समेत पकड़ा
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव बड़सू रजवाहा पटरी से एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस को पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम थाना बुढ़ाना के गांव चंधेड़ी तथा हाल निवासी खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अय्याज बताया। इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र ने बताया कि आरोपी अय्याज के विरुद्ध ़मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।
हादसे में बाइक सवार घायल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर गांव रायपुर नंगली के सामने ट्रक की चपेट में आकर से बाइक सवार दौराला निवासी सतीश पुत्र दयाराम व उसका भतीजा राजू घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।