फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ के घर जा रही दो किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ताऊ के घर जा रहीं दो किशोरी लापता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ताऊ के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली दो किशोरी बहनें बीच रास्ते से लापता हो गईं। पुलिस ने दोनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की तो पता चला कि दोनों किशोरियां दूसरे संप्रदाय के दो किशोरों के साथ हैं। पुलिस ने एक आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। दोनों किशोरियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र निवासी दो किशोरी बहनें 17 जून को घर से साइकिल लेकर अपने ताऊ के यहां जाने की बात कहकर निकली थीं। दोनों बीच रास्ते से ही लापता हो गईं। परिजनों ने दोनों की तलाश की तो मोहल्ले की मिस्त्री की दुकान पर किशोरियों की साइकिल खड़ी मिलीं। दुकानदार ने बताया कि शनिवार को दो किशोरी पंक्चर लगवाने की बात कहकर साइकिल खड़ी करके चली गई थीं, आज तक नहीं लौटी हैं। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरियों के पिता की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दी। जांच में पुलिस को पता चला कि दोनों किशोरियां दूसरे संप्रदाय के किशोरों के साथ हैं। पुलिस ने संभावित जगहों पर दबिश भी दी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। एक आरोपी के भाई को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें