फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने युवक को सरेआम थप्पड़ मारे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने युवक को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ससुरालियों से चल रहे विवाद के निस्तारण के लिए एच्छिक ब्यूरो आई महिला के गर्भस्थ शिशु पर एक युवक ने टिप्पणी कर दी। इस पर महिला ने युवक को सरेआम थप्पड़ रसीद कर दिए। पुलिस ने आरोपी को महिला से मुश्किल से छुड़ाया।
विज्ञापन

मंडी क्षेत्र निवासी युवती की शादी एक वर्ष पूर्व सहारनपुर निवासी युवक से हुई थी। वह फिलहाल गर्भवती है महिला के मुताबिक उसका ससुर बैंक से रिटायर्ड है और उस पर बुरी नजर रखता है। पति को बताया तो उसने भी ससुर का ही साथ दिया। परेशान होकर गर्भवती महिला मायके आकर रहने लगी। दोनों पक्षों का विवाद एच्छिक ब्यूरो में चला गया। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों पक्षों को ब्यूरो कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। दोनों पक्ष पहुंचे तो वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ससुराल पक्ष की ओर से आए युवक ने महिला के गर्भस्थ शिशु पर टिप्पणी कर दी। इस बात पर महिला बिफर पड़ी और उसने आरोपी युवक को पकड़कर उसमें थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक जीसी शर्मा ने युवक को महिला से छुड़ाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें