फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा रोड पर दिनदहाड़े ग्रामीण से थैला लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा रोड पर दिनदहाड़े ग्रामीण से थैला लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में भोपा रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े ग्रामीण से नकदी भरा थैला लूट लिया। पीड़ित ग्रामीण बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव भटोड़ा निवासी प्रमोद कुमार शहर के भोपा रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। मंगलवार दोपहर फैक्टरी में ड्यूटी के बाद वह साइकिल से शहर आया और भोपा रोड स्थित एक बैंक शाखा से अपने खाते से छह हजार रुपये निकाले। रुपये निकालने के बाद वह उन्हें थैले में रखकर घर लौट रहा था। थैला उसने साइकिल पर आगे हैंडल पर लटकाया हुआ था। पीड़ित का कहना है कि जैसे ही वह भोपा रोड पर एक निजी कॉलेज के सामने पहुंचा, पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसे ओवरटेक कर रुकवा लिया। आरोप है कि साइकिल रुकवाते ही बदमाशों ने प्रमोद के साथ गाली-गलौच करते हुए हैंडल पर लटका थैला लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना पीड़ित ने पुलिस को देते हुए शोर मचाकर बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित के अनुसार, थैले में 7,250 रुपये नकद, आधार कार्ड और टिफिन था। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश, तमंचे-बाइक बरामद
मीरापुर। रामराज थाना पुलिस ने खादर क्षेत्र में गंगनहर पुल के पास से मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बदमाशों के कब्जे से तमंचे-कारतूस व संदिग्ध बाइक बरामद की गई है। थाना पुलिस ने सोमवार देर रात सूचना के आधार पर जमालपुर गंगनहर पुल के पास टीम के साथ चेकिंग अभियान शुरू किया। एसओ राजेंद्र गिरी ने बताया कि इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक मौके पर पहुंचे, जिन्होंने रोकने का प्रयास करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को धर दबोचा। एसओ के शब्दों में, गिरफ्तार बदमाशो में सलमान पुत्र इरफान सैफी निवासी मोहल्ला कोटला व अनस उर्फ नेडू पुत्र शकील टांटा निवासी मोहल्ला लाडोवाला कुआं शामिल हैं, जिनके कब्जे से दो तमंचे-कारतूस और एक संदिग्ध पल्सर बाइक बरामद की गई है। बदमाशों पर मीरापुर व रामराज थाने में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें