फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाशिमपुरा कांड में सजा काट रहे सिपाही को किया पदमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हाशिमपुरा कांड में सजा काट रहे सिपाही को किया पदमुक्त
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी संजीव त्यागी ने ड्यूटी से नदारद रहकर हाशिमपुरा कांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पुलिस कर्मी को पुलिस सेवा से पदमुक्त कर दिया हैं।
एसपी के मुताबिक शामली जिले के गांव किरौड़ी निवासी सिपाही कुंवरपाल सिंह 15 नवंबर 2018 को 30 दिन के अवकाश पर गया था। 14 दिसंबर 2018 को कुंवरपाल सिंह को छुट्टी से वापस आना था, पर वह नहीं आया। एक अप्रैल 2019 को कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर कुंवरपाल को निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच सीओ नगीना व बिजनौर से कराई गई। जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस सेवा काल के दौरान पता चला कि वर्ष 1987 में हाशिपुरा कांड के संबंध में थाना लिंक रोड व थाना मुरादनगर में हाशिमपुरा कांड में दर्ज हुए मुकदमे में हाईकोर्ट नई दिल्ली द्वारा दोषियों की आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखी गई है। पुलिसकर्मी कुंवरपाल भी इस मामले में नामजद था। उसे भी सजा हुई है। 17 नवंबर 2018 को कुंवरपाल ने हाईकोर्ट नई दिल्ली के आदेश के अनुपालन में अपर सत्र न्यायाधीश चार पश्चिम जिला 30 हजारी नई दिल्ली के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दिल्ली की तिहाड़ जेल में वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। एसपी संजीव त्यागी ने पुलिस अधिकारियों की दंड व अपीलीय नियमावली 1991 के नियम आठ(दो)(क) में वर्णित प्रावधानों के अंतर्गत सिपाही कुंवरपाल को तीन मई को पुलिस सेवा से पदमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें