फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग में दो शातिर बदमाशों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग मेें दो बदमाशों को पकड़ा
विज्ञापन

खतौली। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि हाईवे पर भंगेला पुलिस चौकी के सामने पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर बाइक सवार दोनों बदमाश निकले। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मोहल्ला इस्लामनगर निवासी सोनू पुत्र हबीब व ममसाद पुत्र शरीफ बताए हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस सहित एक चोरी की बाइक भी बरामद की। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों बदमाश किस्म हैं और इन पर थाने में चोरी, गैंगेस्टर आदि के कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें