फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुडचढ़ी में हर्ष फायरिंग से दो बालकों को गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग, दो बच्चों को गोली लगी
विज्ञापन

मोरना। घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग करने से दो बच्चों को गोली लग गई। बालकों को गोली लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में घायलों जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव बहुपुरा में हरेंद्र चौधरी के परिवार में शादी है। लड़के की बारात बृहस्पतिवार सुबह जानी थी। शादी को लेकर बुधवार को देर शाम को गांव में घुड़चढ़ी हो रही थी। घुड़चढ़ी में बैंडबाजे और युवकों को नाचते हुए देखने के लिए गांव के लोग अपने परिवार के साथ घरों की छत पर खड़े हुए थे। घुड़चढ़ी में घराती और बाराती हर्ष फायरिंग करते हुए नाचते हुए चल रहे थे। हर्ष फायरिंग से गांव निवासी संजय के 12 वर्षीय पुत्र नितिन और सोनवीर के 6 वर्षीय भोले को गोली लग गई। गोली लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना को लेकर लेकर गांव अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल बच्चों को मोरना के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में दोनों बालकों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस घटना की पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें