फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। करीब दो महीने बाद किशोर के साथ हुए कुकर्म का वीडियो वायरल हुआ तो परिवार के होश उड़ गए। पिता ने वीडियो में नजर आने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

मामला हिंडन चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। करीब दो माह पहले 15 साल के लड़के के साथ उसके तीन साथियों ने जंगल में ले जाकर कुकर्म किया था। इसकी मोबाइल से वीडियो भी बना ली थी। शनिवार को एक आरोपी ने यह वीडियो किसी अन्य लड़के को दिखा दिया। उसने आरोपी से वीडियो क्लिप लेकर अपने मोबाइल में कॉपी कर वायरल कर दिया। इसका पता परिजनों को लगा तो उनके होश उड़ गए। शनिवार की रात में ही उसने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर रात में आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी भनक लगने पर गांव से फरार हो गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि मामले में कुकर्म की धारा के साथ पॉक्सो अधिनियम और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फरार दो आरोपी 15-16 साल के बताए गए है। घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें