खतौली। रविवार की सुबह करीब आठ बजे छात्रों के दो गुटों के बीच ट्यूशन पढ़कर लौटते समय तहसील के पास किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। मारपीट में छात्र राहुल घायल हो गया। छात्र के घायल होने पर आरोपी छात्र वहां से भाग निकले। दोस्तों ने घायल छात्र का चिकित्सक के यहां उपचार कराया। इस मारपीट को लेकर अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।