फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली में पकड़ी गई तमंचा फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फखाने में चलती मिली तमंचा फैक्ट्री
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खतौली में गंगनहर किनारे स्थित पुराने चीतल ग्रांड होटल के पीछे बंद पड़े बर्फखाने में चल रही तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार हो गया। मौके से दो देशी बंदूक, दो रायफल, दो तमंचों के साथ ही अधबने तमंचे, नाल, ट्रिगर व उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार हुए बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार सुबह प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि खतौली सीओ डॉ राजीव कुमार, इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, एसआई सुनील शर्मा व एसआई रईस खान ने सूचना के आधार पर टीम के साथ गंगनहर स्थित पुराने चीतल ग्रांड होटल के पीछे स्थित बंद पड़े बर्फखाने पर छापा मारा। इस दौरान बर्फखाने में तमंचा फैक्ट्री चलती मिली। पुलिस ने मौके से एक आरोपी खतौली के मोहल्ला सर्राफान निवासी आरिफ पुत्र इरफान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि छपार के बढ़ीवाला निवासी गोपाल फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि मौके से दो देशी रायफल, दो बंदूक, दो तैयार तमंचे-कारतूस के साथ ही तमंचों के पार्ट्स व उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश इससे पहले भी कई बार तमंचा फैक्ट्री संचालन में जेल भेजा जा चुका है। फरार हुए बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें