फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मंडी में महिला से चेन-पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई मंडी में महिला से चेन-पर्स लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की रहने वाली रितु विशाल मेगा मार्ट में काम करती है। शनिवार देर रात ड्यूटी पूरी कर वह घर लौट रही थी। पीड़िता के अनुसार वह पीएनबी वाली गली में पहुंची, वहां पहले से खड़े दो युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने आतंकित करते हुए महिला से उसका पर्स व सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता से मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। हालांकि, इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा घटना की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में लूट का प्रयास, हड़कंप
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना में लुटेरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को होटल कर्मियों को बंधक बनाकर लूट करने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि शनिवार देर रात करीब एक बजे कुछ बदमाश हाईवे स्थित हनी-मनी रेस्टोरेंट पर जा धमके। बदमाशों ने रेस्टोरेंट के पीछे का दरवाजा खोलकर जैसे ही भीतर घुसने का प्रयास किया, रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले परिजनों की नींद खुल गई। घर के गेट पर बदमाशों को देख उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करने के साथ ही शोर भी मचा दिया, जिस पर बदमाश बैरंग लौट गए। उधर, चंद मिनटों में ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद करीब एक घंटे तक लुटेरों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें