फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्राओं को रिक्शा से खींचने का प्रयास, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो छात्राओं को रिक्शा से खींचने का प्रयास, मारपीट
विज्ञापन

खतौली। नगर से स्कूल की छुट्टी के बाद दो छात्राएं रिक्शा में बैठकर अपने चचरे भाई के साथ गांव लौट रही थीं। रास्ते में गांव के ही युवकों ने छात्राओं को रिक्शा से खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने छात्राओं व उसके भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। अपहरण की सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी। पुलिस ने घायल छात्राओं सहित चचेरे भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। परिजनों ने लूटपाट करने का भी आरोप लगाया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की दो पुत्री खतौली के एक इंटर कालेज से छुट्टी होने के बाद रिक्शा में बैठकर अपने गांव जा रही थी। इन छात्राओं के साथ चचरे भाई अनुज भी साथ था। गांव आदमपुर मोचड़ी के पास पहुंचने पर बाइक सवार गांव के युवकों ने रास्ते में रिक्शा से छात्राओं को खींचने की कोशिश की, जिसका छात्राओं व इसके चचेरे भाई अनुज विरोध किया। बाइक सवार युवकों ने छात्राओं और चचेरे भाई पर हमला करके घायल कर दिया। बाइक सवार युवक मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बाइक सवारों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक सवारों को पकड़े के लिए काफी भागदौड़ की। पुलिस को बाइक सवारों का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने घायल छात्राओं व उसके चचेरे भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने छात्राओं से हजारों रुपये की नगदी लूट ली। पुलिस को तहरीर दे गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार का कहना है कि यह मामला मारपीट का है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें