फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाकाती से मिली नशे की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जेल में बंदी से मिलने के लिए पहुंचे मुलाकाती से तलाशी के दौरान नशे की गोलियां बरामद की गईं हैं। जेलर कमलेश सिंह ने बताया कि बिलासपुर निवासी धर्मेंद्र जेल में बंद है, जिससे मुलाकात करने के लिए देवबंद के गांव केंदुकी निवासी पवन शुक्रवार को जेल पहुंचा था। जेल के अंदर पहले गेट पर जब पवन की तलाशी ली गई तो उसके पास दो किलो के वाशिंग पाउडर के पैकेट में से नशे की एक हजार गोलियां बरामद की गईं। इस पर आरोपी पवन को तत्काल हिरासत में ले लिया गया, जिसे नई मंडी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। जेलर ने आरोपी पवन के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पति के साथ ससुराल पहुंच गई गुमशुदा संध्या
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा के गांव बेहड़ा आस्सा निवासी मनोहर लाल ने विगत दिवस नई मंडी थाने में नवविवाहिता बेटी संध्या के संदिग्ध हालात में लापता होने की तहरीर दी थी। शुक्रवार को कथित लापता संध्या ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अलमासपुर स्थित अपनी ससुराल में पति रवि के साथ है और अपनी इच्छा से यहीं रहना चाहती है। संध्या ने पिता मनोहर लाल द्वारा नई मंडी थाने में दर्ज कराई गई अपनी गुमशुदगी की बात को भी गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें