फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लापता हुईं रसूलपुर की दो युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर निवासी ज्योति पुत्री राकेश और निशा उर्फ राखी पुत्री दिनेश संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। उनके परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने शहर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस जांच में पता चला कि दोनों युवतियों को विगत सोमवार को डल्लू देवता के निकट देखा गया था। वहां से दोनों ने एक बाइक सवार युवक से चरथावल के गांव दधेड़ू तक लिफ्ट ली, जो उन्हें दधेड़ू में पीएनबी शाखा के निकट उतारकर अपने गंतव्य पर चला गया। पीड़ित परिजनों ने शहर कोतवाली में दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज कराकर अनहोनी की आशंका जताते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियां चरथावल क्षेत्र के गांव दधेड़ू से लापता हुईं हैं, जिसके चलते मामला चरथावल क्षेत्र का होने के चलते पूरे मामले की जांच वहीं ट्रांसफर करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें