फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की लाइसेंसी पिस्टल से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फौजी की लाइसेंसी पिस्टल से बच्ची की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जौला गांव में सोमवार दोपहर फौजी की लाइसेंसी पिस्टल से निकली गोली से उसकी भतीजी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला निवासी गय्यूर सेना में कार्यरत है। फिलहाल छुट्टी पर घर आया हुआ है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे गय्यूर अपने भाई शाहवान के साथ घर के आंगन में बैठकर बात कर रहा था। वहीं, पास में गय्यूर की लाइसेंसी लोडेड पिस्टल भी रखी हुई थी। इसी दौरान पास ही में खेल रहे बच्चों ने खेल-खेल में पिस्टल उठा ली, जिससे अचानक गोली चल गई, जो वहीं मौजूद शाहवान की बेटी सना (8) की आंख के पास जा लगी। चेहरे पर गोली लगते ही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, जिसके बाद शव को आनन-फानन में सुपुुर्दे-खाक करने की तैयारी शुरू कर दी गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दे दी, जिस पर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा व चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि खेल-खेल में लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली से बच्ची की मौत हुई है। लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। देर रात तक किसी भी तरह की तहरीर परिजनों ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें