फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में भैंस चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। रात के समय पुलिस ने जौला गांव के जंगल में मुठभेड़ के बाद तीन चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए तीन पशु, दो तमंचे, छुरी बरामद की है।
विज्ञापन

क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान यादव को मिली सूचना पर गढ़ीसखावतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल को साथ लेकर बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जौला के जंगल में पुलियां के पास पहुंचे। सड़क किनारे पुलियां के पास खड़े चोर अचानक पुलिस को देखकर फायर करते हुए गन्ने के खेतों में कूद गए। पुलिस ने जवाबी फायर करते हुए घेराबंदी करके तीन को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, छुरी बरामद की। पुलिस ने मौके से सड़क किनारे पुलियां पास अंधेरे में खड़ी तीन भैंस भी बरामद की। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया मोमीन उर्फ चीली, खुशी मौहम्मद उर्फ काला तथा इरफान उर्फ फौजी तीनों जौला गांव के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई की रात को छह चोरों ने जौला गांव से ही असलूप की डेयरी से तीन भैंस चुराई थीं। जो बरामद कर ली गई हैं। पकड़े गए चोरों के तीन साथी फरार हैं। उनके नाम और पता प्राप्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें