फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर किशोरी से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ रेप किया गया। आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही थी, किशोरी के इंकार करने पर उससे साथ रेप किया गया। पीड़िता की मां की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पर एक महिला ने मंगलवार रात को पहुंच कर तहरीर दी। बताया कि वह क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ गांव के पास ही भट्ठे पर मजदूरी करती है। बताया कि भट्ठे पर ही काम करने वाली एक महिला उसकी बेटी को बुला कर अपने साथ ले गई थी। आरोप है कि महिला के भाई ने उसकी बेटी से शादी करने की बात कही, जिस पर उसकी बेटी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि महिला के साथ ने उसकी बेटी से रेप किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर आकर अपने मां को इस बारे में जानकारी दी। रात को महिला अपनी पीड़ित बेटी को साथ लेकर शहर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें