फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी तीन किन्नर जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अपने नौकर को किन्नर बनाने का प्रयास करने वाले तीन किन्नरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मेरठ के लिसाढ़ी गेट निवासी फिरोज उर्फ अलीशेर शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी कृष्णापुरी में पप्पी किन्नर के घर पर नौकरी करता था। गत रात पप्पी किन्नर ने उसे लालच देकर उसे किन्नर बनाने का प्रयास किया था। विरोध करने पर उसकी मारपीट की गई थी। पप्पी किन्नर ने फिरोज पर नगदी और गहने लूटने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पप्पी किन्नर के घर से नगदी और जेवरात बरामद कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पप्पी किन्नर, जहीर किन्नर और भूरी किन्नर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


फायरिंग में दोनों ओर से मुकदमे दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी खालापार में बच्चों के बीच कहासुनी के बाद दो पक्षों में बीच हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमे दर्ज कर लिए। पुलिस ने एक पक्ष से शब्बू तथा दूसरे पक्ष के आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लाखों कीमत का सरिया चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर बागपत जिले के सिंघावली अहीर निवासी वाजिद पुत्र आबिद ने ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि वह वहलना चौक के पास से ट्रक में 6.4 टन सरिया लोड कर चला था। रात्रि में वह सुजडू में अपना ट्रक खड़ा कर सो गया। इसी दौरान किसी ने उसका ट्रक चोरी कर लिया।
विज्ञापन


बीस लाख की ठगी
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के मोहल्ला खजूरतला निवासी जीशान ने सिविल लाइन थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि बुढ़ाना के मुबारिकपुर निवासी मनोज जैन उसके भाई रिंकू और मनोज के जीजा ने उसे ऋषभ विहार में एक प्लाट दिखाया था। जिसे बेचने के नाम पर उससे 20 लाख रुपये लिए थे, जबकि प्लाट किसी ओर का है। अब आरोपी रुपये वापस नहीं दे रहे है और मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खेत की मेढ़ काटने को लेकर मारपीट
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के गांव सहावली निवासी गुडडू, रविन्द्र और अरुण के बीच मेढ काटने को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया।

युवती का अपहरण
मुजफ्फरनगर। बामनहेडी निवासी युवती कुछ दिन पहले संदिग्ध हालातों में लापता हो गयी थी। उसके पिता ने मंगलवार को शहर कोतवाली में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

मकान पर पथराव किया
मुजफ्फरनगर। अंबा विहार निवासी दिलनवाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात में अज्ञात युवकों ने उसके मकान पर पथराव किया। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की तथा उससे 4400 रुपये और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें