शामली। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गांव लांक पुलिया के समीप करीब दो माह पहले फुगाना थानाक्षेत्र के गांव सरनावली निवासी सुरेंद्र से साढ़े चार हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में गांव के मनोज का नाम प्रकाश में आया था। कोतवाल के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर गांव शेखूपुरा निवासी अनिल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम को वह बुढ़ाना रोड से जा रहा था। बाइक सवार तीन युवकों उसे रोक लिया और उसके पास 30 हजार रुपये लूटने की कोशिश की। आरोप है कि युवक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
फोन पर की अभद्रता
शामली। शहर के एक बैंक के शाखा प्रबंधक ने पुलिस को शिकायत की कि अग्रवाल कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने उसके साथ अभद्रता की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शाखा प्रबंधक ने फोन पर शिकायत की थी, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी।
चालक से मारपीट कर दो हजार लूटे
शामली। कस्बा कांधला निवासी कासिम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार शाम को वह सवारी लेकर शामली आया था। जब वह बुढ़ाना रोड पर पहुंचा तो चार-पांच युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दो हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।