फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करने वालों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पुरकाजी। काटे गए कनेक्शनों पर चोरी से बिजली चलाते पाए जाने पर विद्युत खंड शेरपुर के अवर अभियंता राधा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को ग्राम झबरपुर निवासी पाल्लू, रामनिवास, जोगेन्द्र, मनीष, विशाल, रमेश, नीटू, सौराज, प्रदीप, ग्राम हरिनगर निवासी रमजान के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा कायम किया है।
रंग, पिचकारियों से सजे बाजार
पुरकाजी। दुल्हेंडी का पर्व नजदीक आते ही कस्बे के बाजारों में होली के रंगों की बहार नजर आने लगी है। बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी और मिठाई की दर्जनों दुकानें सज जाने से बाजारों में चहल-पहल का नजारा बना हुआ है। इस बार चाइनीज पिचकारी का क्रेज कुछ ज्यादा ही नजर आ रहा है। दुल्हेंडी का पर्व तीन तीन बाद भले ही हो, मगर बच्चे इस पर्व को लेकर इस कदर उत्साहित हैं कि गली-मौहल्लों में एक दूसरे पर पानी से भरे गुब्बारे फेंककर होली का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर फरार
पुरकाजी। सोमवार रात सूचना मिली कि ग्राम फलौदा में गांव में खुलेआम कच्ची शराब बेची जा रही है। इस पर पुलिस ने बताई गई जगह पर दबिश देकर शराब माफिया को घेरने का प्रयास किया, मगर वह पुलिस के आने की भनक लगते ही फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जिसकी जांच करने के बाद पुलिस ने उसे रिहा कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि होली पर्व के चलते शराब माफिया के सक्रिय होने की सूचना मिल रही है, जिन पर पुलिस लगातार नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें