फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो घरों में अवैध कटान पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ।
विज्ञापन

गांव चितौड़ा में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने दो घरों की घेराबंदी की। पुलिस ने गर्दन कटे दो पशु बरामद किए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ अवैध कटान का मुकदमा दर्ज किया है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल देखकर खलबली मच गई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को कवाल चौकी इंचार्ज विक्रम भाटी को गांव चितौड़ा में कुछ लोगों द्वारा गोकशी करने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने एसएसआई मनोज यादव को जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसएसआई भारी पुलिस बल व 100 डायल को भी मौके पर बुलाकर गांव के दो घरों में छापामारी की। पुलिस की गाड़ियों की आवाज सुनकर आरोपी घरों की दीवार कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने घर के अंदर से गर्दन कटे हुए दो पशु बरामद किए। पुलिस ने पशु काटने के उपकरण भी बरामद किए। अवैध कटान करने वालों के विरुद्ध एसआई विक्रम भाटी की ओर से गांव निवासी शानू व उस्मान पुत्रगण सादिक, लल्लू, भटट,ू कालू, शहजाद पुत्रगण अब्दुल लतीफ पर पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव में एसएसआई मनोज कुमार यादव ने बताया कि आरोपी गांव के बीच में घर में अवैध कटान करते थे। अवैध कटान करते समय पशुओं का खून एक तसले में एकत्र करके उसे बाहर फेंक देते थे। नाली पर बिजली के नलकूप से पानी चला कर बाकी खून बहा देते थे, जिससे किसी को घर में कटान होने का शक नहीं हो। पुलिस ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि घरों में गोकशी की घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि सभी को मिलजुलकर शांति के लिए प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें