फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

छपार। जंगल में चारा लेने गई महिला को एक युवक ने ईंख के खेत में खींचकर बलात्कार का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी युवक गाली-गलौज और मारपीट कर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजस्व टीम पर हमला किया
छपार। भूमि को कब्जामुक्त कराने गई राजस्व विभाग की टीम पर पिता पुत्र ने हमला कर दिया। लेखपाल ने दोनों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेेल भेेेज दिया। प्रदेश सरकार द्वारा विवादित भूमि को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चल रहा है। अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम लेखपाल जगबीर सिंह के नेतृत्व में गांव बसेड़ा में एक विवादित मामले का निस्तारण करने पहुंची थी। टीम पर गांव के ही कई लोगों ने गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों और फावड़े से हमला बोल दिया, जिसे राजस्व टीम ने भाग जान बचाई। लेखपाल रविंद्र सिंह ने बसेड़ा निवासी सतीश और उसके पुुत्र भानू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें